तीन हफ्ते से परिवार से दूर सलमान, भतीजे के साथ आधी रात में वीडियो शेयर कर बोले- 'डर गया हूं'


मुज़फ्फरनगर


लॉकडाउन के कारण सभी अपने घरों में हैं और खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रख रहे हैं। इस बीच सलमान खान अपने घर पर नहीं बल्कि पनवेल स्थित फार्महाउस में फंसे हुए हैं। सलमान यहां अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पहुंचे थे लेकिन 21 दिन के लॉकडाउन के एलान के बाद से वो यहीं पर रह गए। सलमान के साथ उनकी मां, बहनें, भतीजे और दूसरे अन्य लोग भी हैं। सभी अर्पिता के बेटे आहिल का जन्मदिन मनाने यहां पहुंचे थे। अब सलमान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ सोहेल खान के बेटे निर्वान खान भी हैं।


सलमान और उनका परिवार पनवेल स्थित फार्महाउस में है तो वहीं उनके पिता सलीम खान अकेले घर पर हैं। रविवार देर रात करीब एक बजे सलमान ने वीडियो मैसेज में बताया कि 'हम लोग यहां कुछ दिनों के लिए आए थे। अब हम यहीं पर हैं। हम लोग तो यहां पर डर गए हैं।'


सलमान निर्वान से पूछते हैं कि उन्होंने अपने फादर को कब से नहीं देखा है? जवाब में निर्वान कहते हैं, 'तीन हफ्ते हो गए हैं।' इसके बाद सलमान कहते हैं कि 'मैंने भी अपने पिता को तीन हफ्ते से नहीं देखा है क्योंकि हम यहां पर हैं जबकि वो घर पर अकेले हैं।'


सलमान आगे निर्वान से पूछते हैं कि क्या उन्हें वह डायलॉग याद है- 'जो डर गया समझो मर गया।' सलमान की बात पर निर्वान हामी भरते हैं।  सलमान कहते हैं, 'ये डायलॉग यहां पर अप्लाई नहीं होता। हम लोग डर गए और बड़ी बहादुरी से कह रहे हैं कि हम लोग डर गए हैं। आप लोग बहुत बहादुर मत बनो।' 


वीडियो के आखिर में सलमान फिर से कहते हैं, 'मोरल ऑफ द स्टोरी है कि हम लोग डर गए हैं। जो डर गया, समझो वह बच गया और उसने बहुत सारे लोगों को बचाया भी।' बता दें कि लॉकडाउन के बाद सामने आए सलमान खान के इस  वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और साथ ही उनके इस डर की तारीफ भी कर रहे हैं।


Popular posts